GET IN TOUCH WITH ME BY CLICKING ON BELOW ICONS :

GET IN TOUCH WITH ME BY CLICKING ON BELOW ICONS :                                                                             

Tuesday, 21 February 2017

भाजपा मंत्री इनेलो कार्यकर्ताओ पर टिपण्णी करने की बजाए अपने महकमे की तरफ ध्यान दे- बिश्नोई

हिसार : भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार एसवाईएल पर कोई गम्भीर कदम उठा नहीं रही बल्कि उल्टा भाजपा के बड़बोले मंत्री इनेलो कार्यकर्ताओ पर अनर्गल टिपण्णी करके अख़बार की सुर्खियों बटोर रहे है। इनेलो जिला प्रवक्ता एडवोकेट मनदीप बिश्नोई ने स्वास्थ्य मंत्री के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया की है जिसमे उन्होंने इनेलो कार्यकर्ताओ द्वारा एसवाईएल की खुदाई को ड्रामा बताते हुए फोटो सेशन बताया है। इनेलो प्रवक्ता ने बताया कि फोटो सेशन करना तो बीजेपी के मंत्रियों का काम है, जिससे स्वयं प्रधानमंत्री भी अछूते नही है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने मंत्री बनते ही प्रदेश के कई जिलों के सरकारी हस्पतालों में जाकर उनकी पानी की टँकियो पर चढ़कर फोटो खिंचवाएं थे तब प्रदेश की जनता तो उम्मीद जगी थी कि अब प्रदेश के अस्पतालों की हालात सुधर जाएगी। परंतु आज तक हस्पतालों की हालत सुधरना तो दूर अस्पतालों में जरूरी स्वास्थ्य उपकरण व चिकित्सक भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं है।
एसवाईएल हरियाणा के किसानों की जीवन रेखा है, जो पूर्व उपप्रधान मंत्री का सपना था, जिन्होंने सबसे पहले पंजाब को एस वाई एल के लिए प्रयोग की जाने वाली जमीन के लिए मुआवजा दिया था। उसके बाद ही एसवाईएल को धरातल पर काम शुरू हुआ था। बाद की कांग्रेस सरकार की राजनीती की वजह से यह मामला अदालतों में लटक गया तो पूर्व मुख्यमंत्री औम प्रकाश चौटाला की सरकार की जोरदार पैरवी से 2002 में इसका फैसला प्रदेश के हक में आया था। जिसमे कहा गया था कि अगर एक साल में पंजाब सरकार इस नहर का निर्माण नहीं करती तो केंद्र सरकार इसका निर्माण कराए। परन्तु कांग्रेस की सरकार ने इस मामले को फिर से लटका दिया। अब जब सुप्रीम कोर्ट का अंतिम फैसला आ चुका है तो बीजेपी की केंद्र सरकार भी इस पर चुप्पी साधे हुए है। ऊपर से बीजेपी के मंत्री इस को लेकर उलटी सीधी बाते कर रहे है। बिश्नोई ने स्वास्थ्य मंत्री को अपने मंत्रालय कीतरफ ध्यान देने की सलाह दी है। आज इनेलो के द्वारा  नहर खुदाई को लेकर प्रदेश के किसानों में जबरदस्त उत्साह है। और आज बीजेपी के मंत्रियों को प्रदेश के किसानों को हतोत्साहित करने की बजाए केंद्र सरकार पर एस वाई एल के लिए दवाब बनाना चाहिए।

No comments:

Post a Comment