दुष्यंत चौटाला को अमेरिका के एरिजोना राज्य में मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान
एरिजोना राज्य की कॉर्परेशन कमिशन में सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाने वाले पहले भारतीय बने दुष्यंत चौटाला
दुष्यंत चौटाला ने किया अमेरिका में भारत का नाम रोशन, कहा यह सम्मान हर भारतीय व हरियाणवी का सम्मान है
इस समारोह में दुष्यंत चौटाला के साथ इनसो अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला भी मौजूद थे
चंडीगढ़, 24 फरवरी: दुष्यंत चौटाला संयुक्त राज्य अमेरिका के एरिजोना राज्य की कॉर्परेशन कमिशन में सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बने हैं। इनेलो संसदीय दल के नेता व हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला को सबसे युवा सांसद और खेल महासंघ का सबसे युवा अध्यक्ष बनने पर गत दिवस अमेरिका के एरिजोना राज्य में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया। एरिजोना कपास व संतरे का सबसे बड़ा उत्पादक है। इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने उन्हें यह सम्मान प्रदान करने के लिए एरिजोना निगम आयोग के कंजर्वेटिव अध्यक्ष श्री टॉम फोर्सेस सहित उनके सभी साथियों व एरिजोना निवासियों का आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान पाकर वे बेहद गौरवान्वित हैं और ये सम्मान उनका नहीं बल्कि प्रत्येक भारतीय, प्रत्येक हरियाणवी व हिसार के सांसद होने के नाते उस संसदीय क्षेत्र के हर व्यक्ति का सम्मान है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भारत व एरिजोना के बीच और ज्यादा व्यापार व तकनीक आदान-प्रदान बढ़ेगा जिससे दोनों देशों को भारी लाभ होगा। इस अवसर पर सभागार में मौजूद सभी वरिष्ठ लोगों ने दुष्यंत चौटाला का अपनी सीटों पर खड़े होकर स्वागत किया। एरिजोना निगम आयोग के कंजर्वेटिव अध्यक्ष श्री टॉम फोर्सेस ने युवा सांसद का स्वागत करते हुए कहा कि इससे युवा वर्ग को प्रेरणा मिलेगी और उन्हें युवा सांसद को सम्मानित करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। इस मौके पर उनके सम्मान में एक पार्टी का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर दुष्यंत चौटाला के साथ इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला भी मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment