खेलों व प्राथमिक शिक्षा पर हो ज्यादा खर्च, मंत्रियों पर खर्च हुआ 73 प्रतिशत अधिक - दुष्यंत
इनेलो संसदीय दल के नेता व हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला ने आम बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए किसानों, खिलाडिय़ों और युवाओं के हितों के मुद्दे उठाए। सांसद दुष्यंत चौटाला ने जहां किसानों को आर्थिंक तंगी से उबारने के लिए उन्हें राहत पैकेज देने, सरकारी स्कूलों में प्राथमिक स्तर पर विद्यार्थियों को बैंच व कमरा प्रदान करने व खिलाडिय़ों के लिए विश्व स्तर पर मेडल लाने के लिए विशेष योजना को लागू करने की मांग की। इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने प्राथमिक शिक्षा के लिए आवंटित 100 करोड़ के बजट को नाकाफी बताया और इसे बढ़ाने की मांग की जिससे कि सरकारी स्कूलों में हर कक्षा के लिए कमरा और बैठने के लिए बैंच की व्यवस्था की जा सके। सांसद दुष्यंत चौटाला ने देश में खिलाडिय़ों पर खर्च हो रही राशि का उल्लेख करते हुए सदन में कहा कि हमारे देश में एक खिलाड़ी पर प्रतिदिन 3 पैसे खर्च हो रहे हैं जबकि अमेरिका में प्रतिदिन एक खिलाड़ी पर 33 रूपये खर्च किया जाता है। उन्होंने सरकार से ओलम्पिक 2020-2024 खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए विशेष कार्ययोजना लागू करने को कहा।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 9 लाख करोड़ रूपये एनपीएस के रूप में बकाया है और 9 लाख करदाता हैं। धन्ना सेठों को 9 लाख करोड़ रूपये ही रियायत देने जा रहे हैं। उन्होंने नाबार्ड रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि 8लाख 77 हजार करोड़ रूपये किसानों की ओर बकाया हैं और कृषि से 63 प्रतिशत जनसंख्या जुड़ी है। दुष्यंत ने सरकार से किसानों राहत प्रदान करने की मांग की। उन्होंने वित्तमंत्री से किसानों द्वारा खेतीबाड़ी नकद में लेन-देन करने पर टेक्स को लेकर स्थिति स्पष्ट करने को कहा।


No comments:
Post a Comment