GET IN TOUCH WITH ME BY CLICKING ON BELOW ICONS :

GET IN TOUCH WITH ME BY CLICKING ON BELOW ICONS :                                                                             

Thursday, 9 February 2017

आरक्षण आंदोलन दौरान मारे गए 31 लोगों के मामलों की हो सीबीआई जांच - दुष्यंत चौटाला

नई दिल्ली, 9 फरवरी: जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले 31 बेगुनाह लोगों के मामले की निष्पक्ष जांच का मामला आज लोकसभा में गूंजा। इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने प्रश्न काल के दौरान इस मुद्दे को उठाया। सांसद दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा में पिछले वर्ष फरवरी माह में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान सुरक्षा बलों की गोली से मरने वाले हरियाणा के 31 युवाओं के मामले की जांच सीबीआई को न सौंपने के लिए सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आज सदन में केंद्र सरकार से इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की। 
सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पिछले वर्ष हरियाणा प्रदेश में आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन हुआ। इस आंदोलन में पुलिस की गोली से 31 लोगों की जान गर्ई। इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पूरा आश्वास्त किया था। उन्होंने कहा कि इस आंदोनल में प्रदेश के एक मंत्री की कोठी पर आगजनी हुई। उन्होंने कहा कि सरकार ने भाजपा के मंत्री के घर की आगजनी की घटना के लिए तो सीबीआई जांच करवाने के निर्देश दिए। सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा इसी आंदोलन के दौरान सुरक्षा बलों की गोली से 31 लोग मारे गए परन्तु उसकी जांच सीबीआई से नहीं करवाई गई। सांसद दुष्यंत चौटाला ने सवाल खड़ा किया कि यदि एक मंत्री के कोठी की आगजनी की जांच सीबीआई को दी जा सकती है तो फिर 31 लोगों की मौत की सच्चाई जनता के सामने लाने के लिए सीबीआई से जांच क्यों नहीं करवाई गई। उन्होंने सदन में केंद्र सरकार से सीबीआई जांच का अश्वासन देने की मांग की। 

No comments:

Post a Comment