GET IN TOUCH WITH ME BY CLICKING ON BELOW ICONS :

GET IN TOUCH WITH ME BY CLICKING ON BELOW ICONS :                                                                             

Thursday, 9 March 2017

रोहतक बहनों वाले मामले में तीनों युवाओं को मिले सेना में भर्ती का अवसर - दुष्यंत चौटाला

We
रोहतक में नवंबर 2014 को चलती बस में छेड़छाड़ मामले में 2 बहनों ने जिन 3 लड़कों की पिटाई की थी. उन्हें कोर्ट ने आरोपमुक्त कर दिया है, तीन में से दो लड़के भारतीय सेना में भर्ती होने की प्रक्रिया से गुजर रहे थे और 2 टेस्ट पास कर चुके थे. फ़िलहाल सेना के नियमानुसार उनकी उम्र निकल चुकी है और वर्तमान स्थिति में उनका सेना में शामिल होना मुश्किल है. लेकिन लोकसभा में आज उनके हक़ के लिए दोबारा आवाज उठी.
हरियाणा के हिसार से लोकसभा सांसद दुष्यंत चौटाला ने लोकसभा में इस मामले को उठाते हुए पूर्व में हुई लोकसभा की कार्यवाही पर सवाल खड़े कर दिए. दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इसी लोकसभा में दोनों बहनों को पीड़ित बता कर तीनों आरोपिओं पर सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की गई थी. दुष्यंत ने आगे कहा कि जब लोकसभा से गलती हुई तो सुधार भी लोकसभा ही करे और अब तीनों युवाओं को विशेष परिस्थतियों में रख कर रक्षा मंत्री को सेना में भर्ती की प्रक्रिया में शामिल करना चाहिए. 
दुष्यंत चौटाला के इस मामले को लोकसभा में उठाने के बाद लग रहा है कि यह मामला अभी आगे भी चलेगा. 
आपको याद होगा कि रोहतक की कोर्ट की कार्यवाही में कई ऐसे मौके आये, जब 3 लड़कों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली रोहतक की 2 बहनों के एक के बाद एक झूठ सामने आये. कोर्ट द्वारा तीनों लड़कों को 2 साल 3 महीने बाद की सघन जांच और कानूनी कार्यवाही के बाद आरोप मुक्त किया गया. इस घटना के सामने आने के बाद जहाँ शुरू में दोनों बहनों को छेड़छाड़ करने वाले लड़कों की सरेआम पिटाई करने के कारण बहादुर बहनों का टाइटल भी मिलता रहा. लेकिन जब कोर्ट ने इन बहनों का नार्को टेस्ट करवाया तो लड़कियों द्वारा झूठ बोलकर लड़कों को फंसाने की बात सामने आई. इस नार्को टेस्ट के बाद इन दोनों लड़कियों की कानूनी लड़ाई लगभग कमजोर पड़ चुकी थी लेकिन तीनों आरोपी लड़कों को पूरी तरह दोष मुक्त होने में सवा दो साल का वक्त लग गया. 
इस लम्बी कानूनी लड़ाई में तीनों लड़कों की समाजिक प्रतिष्ठा तबाह हो गई. परिवार की इज्ज़त भी आरोप लगने के बाद खत्म हो गई. इन तीनों में से दो युवाओं का भारतीय सेना में शामिल होने का ख्वाब भी टूट गया. कानूनी अडचनों के चलते सेना के भर्ती के शुरवाती दो चरण पास करने के बाद उनका रजिस्ट्रेशन रद्द हो गया. अब सेना में शामिल होने की उम्र भी निकल गई.
हालांकि ऐसे कई मामले भी सामने आये हैं जिसमें आतंकवादी बता कर कई बार युवाओं को दस साल जेल में डाल दिया जाता है और कानूनी लड़ाई पूरी होने पर वो निर्दोष साबित होते हैं. उनका बीता हुआ समय वापस नहीं आता और न ही वो दोबारा समाज में अपने आप को एडजस्ट कर पाते हैं. क्या इस मामले में भी इन तीनों युवाओं के साथ यही होगा? या शायद न भी हो.
बिना जाँच के किसी आरोपी को दोषी बता कर की गई कार्यवाही के क्या दुष्परिणाम हो सकते हैं. यह इस घटना और उसके अंजाम से साफ़ गया. 
दोनों बहनों के बारे में यह भी कहा जा रहा है कि दोनों बहनों ने नार्को टेस्ट में यह कबूल किया की उन्होंने सुर्खियों में आने के लिए इस घटना को प्लान किया. 
अब अगर रक्षा मंत्रालय दुष्यंत चौटाला द्वारा उठाई गई मांग पर विचार कर तीनों लड़कों को सेना भर्ती की कार्यवाही में शामिल होने का अवसर देता है तो वो अपनी तरह का पहला मामला होगा.

No comments:

Post a Comment